Top News

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस कराये 20 हजार रुपये

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस कराये 20 हजार रुपये

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस व साइबर टीम ने आवेदक देवरिया खुर्द निवासी विकास सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह के ठगी में शिकार 20 हजार रुपये वापस करायें हैं। आवेदक ने साइबर पुलिस टीम व कोतवाली पुलिस के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है।

उक्त थाने के साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के जांच के क्रम में आवेदक विकास कुमार सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी देवरिया खुर्द थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ द्वारा साइबर पोर्टल पर सोलर पैनल लगाने के नाम पर विपक्षी द्वारा आवेदक से 20,000 रुपये ले लेना व वापस न करने व फ्राड करने से सम्बन्धित शिकायत की गयी थी। जांच के क्रम में थाने द्वारा नियुक्त साइबर टीम की महिला आरक्षी प्रिया सिंह व शालिनी मौर्या द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदक के पैसे को उसके खाते में वापस कराया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post