Top News

मन का संशय दूर करती है रामकथा : अम्बरीश मणि शास्त्री

मन का संशय दूर करती है रामकथा : अम्बरीश मणि शास्त्री

करहां (मऊ) : जिस प्रकार भारद्वाज मुनि ने याज्ञवल्क्य के मन का संशय दूर कर दिया, ठीक उसी रामकथा सुनने से जीवन के अनेक संशय दूर हो जाते हैं और हमें नई राह मिलती है। रामकथा भ्रम और संशय का नाश कर ज्ञान का प्रकाश फैलाती है। हमारे जीवन जीने का अनुकूल व सकारात्मक मार्ग प्रशस्त करती है।

उक्त उद्गार मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के भतड़ी चकभतड़ी गांव में चल रही तीन दिवसीय शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ में दूसरे दिन गुरुवार को रामकथा सुनाते हुये मानस प्रवक्ता अम्बरीष मणि शास्त्री ने व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि रामायण काल और उसके बाद अनेक लोंगो को भ्रम और संशय हो गया। भगवान प्रभु श्रीराम और उनकी कथा ने सबके मन की व्याधियों को दूर किया और उनके जीवन का मार्ग प्रशस्त किया। कहा कि रामकथा भगवान राम के जीवन, चरित्र और आदर्शों की गाथा है। राम कथा सुनने से मन शांत होता है और संशय दूर होते हैं। यह कथा ज्ञान और भक्ति प्रदान करती है। राम कथा सुनने से हमारे जीवन मे ज्ञान और भक्ति का प्रवेश होता है। राम कथा सुनने से मन शांत होता है और संशय दूर होते हैं।

इस मौके पर पतिराज यादव, जूठन शास्त्री, देवनाथ यादव, लाभनारायन त्रिपाठी, दिवाकर यादव, रामशिरोमणि त्रिपाठी, विजयदास, सुधाकर यादव, सुनीता देवी, अनिता यादव, बबिता, ममता, उषा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीम भक्त उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post