Top News

समर कैंप में बेसिक के बच्चों ने सीखा कार्ड बोर्ड क्राफ्ट

समर कैंप में बेसिक के बच्चों ने सीखा कार्ड बोर्ड क्राफ्ट

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों ने कार्ड बोर्ड क्राफ्ट सीखा। बच्चों में कौशल विकास के मद्देनजर उन्हें इस कला को सिखाया गया।

शिक्षकों के कुशल निर्देशन में बच्चों ने बेटी बचाओं, बेटी पढाओं, सर्व शिक्षा अभियान, पेंसिल, गर्मियों के मौसमी फल आम, सेब, कमल के फूल, भगवान गणेश, शेर के मास्क आदि के आकर्षक कार्ड बोर्ड क्राफ्ट तैयार किये। उन्होंने समर कैंप में बनाई कलाकृतियों से अपनी कक्षाओं को सजाया।

कक्षा आठ की छात्रा शबनम द्वारा बेटी बचाओं, बेटी पढाओं का मॉडल तैयार किया गया जबकि सर्व शिक्षा अभियान का माडल सानिया के द्वारा तैयार किया गया। समर कैंप के दूसरे दिन विद्यालय के सभी बच्चों को शरबत पिलाया गया। बच्चे समर कैंप का भरपूर आनंद ले रहे है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेमशंकर तिवारी, राजीव मौर्य, नीलिमा यादव, अभिषेक सरोज, प्रियंका राय, रामा राम, नीलम दूबे, गौतम विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post