Top News

भाई-बहन की जोड़ी ने जिले में लहराया परचम

भाई-बहन की जोड़ी ने जिले में लहराया परचम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सदरपुर गालिबपुर स्थित किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी भाई और बहन की जोड़ी ने कमाल करते हुए हाई स्कूल और इंटर की सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परीक्षा परिणामों अपना परचम लहराकर कॉलेज का ही नहीं पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। स्कूल की छात्रा सोनाया राज मद्धेशिया ने 97.4% अंक पाकर बालिका वर्ग में जहां जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं दूसरी तरफ उनके भाई मानव राज मद्धेशिया ने इंटर में 96% अंक प्राप्त कर जनपद में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है।

कस्बा के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. प्रवीण मद्धेशिया और मोनिका गुप्ता के पुत्र मानव राज और पुत्री सोनाया राज का भविष्य में चिकित्सक बनने का सपना  है। बातचीत के दौरान मानव राज ने बताया कि उसका सपना अपने माता-पिता की तरह चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, कम से कम आठ घंटा पढ़ाई और अपने माता-पिता का कुशल निर्देशन बताया। कहा कि अगर सफलता प्राप्त करनी है तो मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहकर कड़ी मेहनत और लगन के साथ प्रयास करना जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post