शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
◆शिक्षा के हित में शैक्षिक विकास हेतु रखे सुझाव
◆शिक्षक वर्ग की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के भदीड़ गांव निवासी, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व ग्रेटर नोएडा शहर के नालेज पार्क स्थित जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने मंगलवार देर शाम लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने संगठन की ओर से शिक्षा के हित में कई सुझाव रखे और शिक्षक वर्ग की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए शीघ्र उचित समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके सुझावों को ध्यान से सुना और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया।
स्वदेश कुमार सिंह ने दूरभाष से दैनिक जागरण प्रतिनिधि व अजीत एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि मुख्यमंत्री के साथ पौने घंटे की मुलाकात के दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई, साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा अनेकों सुझाव भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से जुड़ी सभी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया। स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की परेशानियों के साथ साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न कालेजों में आ रही कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराना था।
इस मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार एवं उत्तर प्रदेश शैक्षिक महासंघ के उच्च प्रभारी उदयन मिश्रा भी उपस्थित रहे।



Post a Comment