जन चौपाल में परखे गये विकास कार्य, विभिन्न विभागों के लगे स्टाल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के सुरहुरपुर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव व शासन के निर्देश पर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवागत खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय ने ग्रामीणों से विकास कार्यों का सत्यापन किया। चौपाल में 26 विभागों ने अपने-अपने स्टालों का प्रदर्शन कर जनसमस्याओं एवं जन आकांक्षाओं का प्रदर्शन किया। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि के रुप में खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या, सुनील कुमार सिंह व जिले के एसआरजी अरविंद पांडेय मौजूद रहे।
परिसर में कृषि, लघु सिचाई, स्वास्थ्य, बाल पुष्टाहार, खादी व ग्राम उद्योग, मत्स्य पालन, शिक्षा विभाग सहित कुल 26 विभागों ने स्टाल प्रदर्शित किया। बीडीओ कलाधर पांडेय ने ग्रामीणों को मिल रही शासन-प्रशासन की सुविधाओं जैसे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन, मुफ्त राशन वितरण, राशन कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, उज़्वला गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, बीज खाद वितरण, किसान सम्मान निधि आदि को परखा एवं उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि भूषण राय, सहायक खण्ड विकास अधिकारी कृषि संतोष कुमार मिश्र, राजेश कुमार, सुरजीत राय, बंसराज प्रसाद, धनंजय कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, रामप्रवेश यादव, संजय यादव, इरशाद आलम, उमेश भारती, स्वतंत्र कुमार सिंह, कोमल यादव सहित अनेक विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





Post a Comment