मऊ में इतिहास रचने पहुंचे ऋषिकांत राय, जोश, जुनून से कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना राज्य की राजनीति में एक नया चेहरा, नई उम्मीद और नई दिशा लेकर आया। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के नवनिर्वाचित उपसभापति ऋषिकांत राय का जब जनपद मऊ में प्रथम आगमन हुआ, तो मानो पूरे क्षेत्र में ऊर्जा की लहर दौड़ गई। मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चौराहे पर पहुंचते ही पूरा इलाका ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
इस ऐतिहासिक स्वागत का नेतृत्व छोटू प्रसाद ने किया। जिनके साथ कदम से कदम मिलाकर जिले भर से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जो चेहरे इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने, उनमें शामिल थे वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सरोज, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अबुल फ़ैज़ खान, जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व जनार्दन शर्मा, मंडल महामंत्री अंकित सरोज, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व रितिक सिंह, कमलाकर द्विवेदी, लक्ष्मण सोनकर, अनमोल साहू, मनोज गुप्ता, राहुल सिंह, अभिमन्यु द्विवेदी, आफताब आलम, वीरेंद्र राजभर सहित दर्जनों कार्यकर्ता।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऋषिकांत राय ने क्षेत्र के शहीद स्मारक पर जाकर वीर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह क्षण उपस्थित जनसमूह के लिए भावुक और गर्वपूर्ण रहा। अपने संक्षिप्त लेकिन जोशीले संबोधन में श्रीराय ने कहा कि यह सिर्फ एक स्वागत नहीं, यह मेरे कंधों पर जनता की उम्मीदों का भार है। किसानों, मजदूरों और नौजवानों की आवाज़ बनकर मैं हर मंच पर खड़ा रहूंगा।




Post a Comment