साइबर क्राइम के शिकार को पुलिस ने वापस कराई धनराशि
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस व साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड का शिकार हुए व्यक्ति को उसकी ठगी गयी धनराशि वापस कराई है। पीड़ित अपनी धनराशि पाकर जहां खुश नजर आया वहीं उसने पुलिस टीम व साइबर टीम के प्रति आभार भी प्रकट किया।
पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी मु0बाद गोहना एसपी पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्रनाथ राय थाना मु0बाद गोहना के निर्देशन में प्राप्त साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के जांच के क्रम में आवेदक नन्द कुमार सोनकर पुत्र जग्गू राम निवासी हलीमाबाद थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ द्वारा साइबर पोर्टल पर फोन काल के माध्यम से पैसे फ्रॉड करने सम्बन्धित शिकायत की गयी थी। इस संबंध में जांच के क्रम में थाना स्थानीय पर नियुक्त साइबर टीम की महिला आरक्षी प्रिया सिंह व शालिनी मौर्य द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदक के 7539/- रुपये उसके खाते में वापस कराये गये।

Post a Comment