Top News

भतड़ी-भरपुरवा के पीड़ित परिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिया एक लाख का चेक

भतड़ी-भरपुरवा के पीड़ित परिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिया एक लाख का चेक

करहां (मऊ) : 21 जून दोपहर रानीपुर थानांतर्गत भतड़ी चकभतड़ी ग्राम पंचायत स्थित भरपुरवा में पिछले महीने हुई हत्या के पीड़ित परिवार व विधवा की सुधि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ली है। उन्होंने स्थानीय सपा नेताओं के आग्रह पर पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करने के लिए एक लाख रुपये का चेक भेजवाया। शनिवार को मृतक अमित राजभर उर्फ लखेंदर पुत्र सुदर्शन राजभर के घर सपा का एक विशेष प्रतिनिधि मंडल पहुंचा व मृतक के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी विधवा नीमा राजभर को चेक प्रदान कर सांत्वना प्रकट की।

प्रतिनिधि मंडल में मुहम्मदाबाद गोहना विधायक राजेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, विधान सभा अध्यक्ष आमान अहमद, पूर्व मंत्री राम अचल राजभर, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रामदुलारे राजभर, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी धर्म प्रकाश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप यादव व चंद्रशेखर यादव, उपाध्यक्ष सदानंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामू प्रसाद यादव, अशोक कुमार गौतम, प्रभारी मिठू राजभर, अध्यक्ष युवजन सभा राजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य रवि पासी,  भतड़ी के पूर्व प्रधान दिवाकर यादव, कमर अहमद, नेहा भारती, सेक्टर अध्यक्ष रामानंद यादव व डॉक्टर सोचन भारती आदि लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post