Top News

करहाँ-जहानागंज मार्ग के किनारे पर वन विभाग द्वारा लगाये गये 16 हज़ार पौधे

करहाँ-जहानागंज मार्ग के किनारे पर वन विभाग द्वारा लगाये गये 16 हज़ार पौधे

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के करहाँ से जहानागंज मार्ग पर वृहद पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सड़क के दोनों किनारों पर वन विभाग की तरफ से 16 हजार पौधों को रोपित किया गया।

इस संबंध में वन दरोगा विनोद आर्या ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की रक्षा करने के साथ ही हमें स्वस्थ जीवन जीने में मदद करते हैं। पर्यावरण की सुरक्षा और प्रकृति के दोहन से बचने के लिए सभी को पेड़-पौधों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। बताया कि पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर पौधरोपण की मुहिम को बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भूमिगत जल का स्तर कायम रहे।

इसी क्रम में विभाग द्वारा करहां-जहानागंज मार्ग के दोनों किनारे पर माहपुर, रसूलपुर, चकजाफ़री, मालव, सद्धोपुर, देवसीपुर, कमालपुर-पहाड़पुर, ओटनी, लग्गूपुर, हिंडोला, तिलसवां आदि गांवो की सीमा से होकर जा रहे उक्त रोड के किनारे पर मऊ जनपद की सीमा तक 16 हजार पौधे लगाये गए। चूंकि यह रोड पिछले 7-8 महीने पहले ही एफडीआर पद्धति से बना है और इसकी चौड़ाई बढ़ाने में कई पेड़ काटने पड़े थे। इसलिए दोनों किनारों पर पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा दिया जाना बेहद आवश्यक था।

Post a Comment

Previous Post Next Post