Top News

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

करहां (मऊ) : रानीपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण से संबंधित मुकदमे में नामजद वांछित अभियुक्त को रविवार पूर्वाह्न गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की है।

पुलिस के अनुसार उनकी टीम वांछित अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संबंधित मुकदमे का अभियुक्त पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के याकूबपुर-शमशाबाद अंडरपास के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रोशन राजभर उम्र 21 वर्ष निवासी पलिया, थाना रानीपुर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह थाना रानीपुर में दर्ज मुकदमा के तहत नामजद है। आरोप है कि उसने गांव की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ मुंबई ले गया था।



Post a Comment

Previous Post Next Post