डीसीएसके पीजी कालेज के प्रथम अध्यक्ष की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
◆भावपूर्ण श्रद्धांजलि सहित उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर डाला गया प्रकाश
◆पूर्वांचल के प्रख्यात कलाकारों ने संगीत संध्या के माध्यम से दी श्रद्धांजलि
करहां (मऊ) : राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक, संगठनात्मक और योग की सेवाओं के माध्यम से सर्वसमाज में अपना खास मुकाम बनाने वाले, डीसीएसके पीजी कालेज के प्रथम अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व सिसोदिया संघ के संरक्षक रहे बहुआयामी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय प्रहलाद सिंह के त्रयोदशाह संस्कार पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिले एवं पूर्वांचल के तमाम बड़े दिग्गजों का जमावड़ा सोमवार को जिले के धवरियासाथ गांव में हुआ। शाम से देर रात तक चली श्रद्धांजलि सभा, संगीत संध्या, ब्रह्मभोज, बिरादरी व स्नेही-स्वजन भोज में लोग सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं में मुख्य रूप से डीसीएसके पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, विजय प्रताप सिंह, मनोज राय, राघवेंद्र प्रताप, पूर्व महामंत्री अमरजीत साहेब, सिसोदिया संघ के महामंत्री भीष्मदेव सिंह, शिक्षक हरेराम सिंह, पत्रकार मनोज कुमार, भाजपा नेता दीनबंधु राय, संतोष सिंह, आरएसएस से अजय राय, अशोक सिंह, अजय सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राकेश सिंह, बृजबिहारी सिंह, किसान नेता देवप्रकाश राय, नागेंद्र सिंह, रामस्वरूप भारती इंटर कालेज भीटी के प्रबंधक रामाश्रय सिंह, संगीत जगत से कैलाश पांडेय, अशोक द्विवेदी, संतोष महाराज, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह आदि ने उनके साथ अपने भावुक संस्मरण सुनाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने प्रहलाद सिंह के निधन को समाज की एक अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि वे एक युग पुरुष थे। उनके निधन के साथ एक युग का अंत हो गया। उनका विराट व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देवप्रकाश राय अपने युवावस्था के आंदोलनों में उनके सहयोग को याद करते हुए भावुक हो गए। सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने प्रहलाद सिंह के निधन को अपने हृदयप्रिय बड़े भाई को खोना बताया।
ख्यातिप्राप्त संगीत कलाकार बलवंत सिंह, नन्हे तबला साधक रुद्रांश प्रताप, पुष्कर सिंह, विनोद प्रताप, बृजेश पांडेय, रामाशीष बागी, ज्ञानप्रकाश पांडेय आदि ने उन्हें सुरमई श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में विपरीत मौसम के बावजूद करीब तीन हजार लोंगो ने प्रतिभाग कर स्वर्गीय प्रहलाद सिंह को याद कर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सिसोदिया संघ के अध्यक्ष सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह, स्वागत राघवेंद्र प्रताप सिसोदिया, धन्यवाद ज्ञापन प्रहलाद सिंह के पुत्र अभय सिंह व संचालन कुंवर अजीत प्रताप ने किया। इस अवसर पर जयजय सिंह, हरिओम राय, अब्दुल कादिर, चंद्रविजय सिसोदिया, पप्पू यादव, कुद्दन तिवारी, संतोष राजभर, गोलू सिंह, राकेश यादव, मुखराम चौहान, अभिषेक सिंह आदि हजारों लोग उपस्थित थे।
Post a Comment