Top News

शिक्षा मित्रों को मूल पद से हटाने के विरुद्ध डीएम व एसपी कार्यालय में दिया ज्ञापन

शिक्षा मित्रों को मूल पद से हटाने के विरुद्ध डीएम व एसपी कार्यालय में दिया ज्ञापन

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के देवरिया बड़ी में कार्यरत अध्यापक दीपनारायण सिंह ने डीएम व एसपी कार्यालय में सोमवार को बिना किसी शासनादेश के शिक्षा मित्रों को मूल पद से हटाने के विरुद्ध ज्ञापन दिया है। उन्होंने मांग की है कि शिक्षा मित्रों को मूल पद से हटाने व समायोजित किये जाने का शासनादेश सार्वजनिक किया जाय।

दीपनारायण सिंह ने दिए गये आवेदन में कहा है कि दिनांक 01.05.2015 को कम्पोजिट विद्यालय देवरिया बड़ी शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदबाद गोहना में सरकार द्वारा उनका समायोजन हुआ था। दिनांक 25.07.2017 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक आदेश पत्र जारी कर समायोजन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया, परन्तु इसका सरकार या विभाग द्वारा कोई भी शासनादेश अभी तक जारी नहीं किया गया है।

कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक ने मिलकर सभी समायोजित सहायक अध्यापको को पद मुक्त कर दिया। साथ ही सभी को शिक्षा मित्र पद पर पद स्थापित कर दिया गया, जबकि उन्हें इस पद पर कोई नियुक्ति पत्र नही दिया गया। सभी कार्य मौखिक चल रहे हैं, जो संविधान विरुद्ध है। उन्होने अवगत कराया है कि सभी समायोजित सहायक अध्यापक 2014-15 में शिक्षा मित्र के पद से त्याग पत्र दे दिये हैं, जिसका साक्ष्य समस्त विद्यालय अभिलेख में उपलब्ध है।

वह चाहते हैं कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी व परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक हमारे वेतन का बन्दरबाट आपस में कर रहे है। अतः इस शिक्षा विभाग मऊ मे हो रहे बडे स्तर पर घोटाले का संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने की कृपा करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post