Top News

कोर्ट के आदेश पर नौकरी दिलाने में लाखों की ठगी का केस दर्ज

कोर्ट के आदेश पर नौकरी दिलाने में लाखों की ठगी का केस दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के दो व्यक्तियों ने कोर्ट के आदेश पर विदेश भेजने व मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों (कुल 06 लाख 70 हजार) की धोखाधड़ी करने का सोमवार की शाम केस दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पहली घटना के मुताबिक कोइरियापार निवासी उमेश कुमार का आरोप है गांव के ही उमाशंकर और रविंद्र ने कनाडा में नौकरी दिलाने का लालच देकर 8 जनवरी से 24 फरवरी 2024 के बीच कई किश्तों में 2.60 लाख रुपये अपने खाते में लिए, जबकि मेडिकल के लिए नगद 10 हजार रुपये अलग से लिए गये। बताया कि उन्होंने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और मेडिकल सर्टिफिकेट देकर कनाडा जाने के लिए कहा और पासपोर्ट एयरपोर्ट पर देने की बात कही। वहां जाने पर उनका कहीं पता नहीं चला। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल सर्टिफिकेट और ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है।

दूसरी घटना में वलीदपुर मठिया निवासी विजय का आरोप है कि अप्रैल 2024 में बलिया जनपद के बांसडीह थाना क्षेत्र के मंझौलिया गांव निवासी संजय उर्फ मोनू राजभर ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और दो लाख रुपये ले लिया। इसके अलावा आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के जनकपुर अर्जुनप‌ट्टी निवासी दिनेश से भी दो लाख रुपये लिए। कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पैसा वापस मांगा तो उसने देने से मना कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post