Top News

संदिग्ध परिस्थितियों में इकलौती पुत्री ने लगाया फंदा, मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में इकलौती पुत्री ने लगाया फंदा, मौत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मालव गांव में शुक्रवार देर शाम एक लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय सहित पुलिस फोर्स पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम की जांच पड़ताल के उपरांत विधिक कार्यवाही करते हुए देर रात शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेंज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मालव राजभर बस्ती निवासिनी 17 वर्षीय बबिता राजभर, मधुबन राजभर की इकलौती पुत्री थी। घटना के समय पिता घर पर नहीं थे। मां की चार महीनों पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है। घर पर सिर्फ बूढ़ी दादी थीं। नाबालिग लडक़ी ने किन परिस्थितियों में कम ऊंचाई के कटरैन में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दी, यह जांच का विषय है। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। उसने फांसी क्यों लगाई इसके कारणों का कुछ साफ-साफ पता नहीं चल पा रहा है। परिवार की दो भतीजियों ने जिंदा होने की आशा में आनन-फानन में फंदे से शरीर को उतार दिया था।

इस संबंध में कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना के प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने बताया कि मालव में हुई घटना की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेंजा है। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की लगती है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असल कारण स्पष्ट होगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post