Top News

जमीन खरीद के लेन-देन में 6 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

जमीन खरीद के लेन-देन में 6 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज 

करहां (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां निवासी एक व्यक्ति ने जमीन खरीदने को लेकर हुए लेन-देन से पलटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 3 महिला सहित 6 लोंगों पर गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

करहां गांव निवासी इम्तेयाज खां पुत्र अब्दुल सत्तार ने जमीन खरीदने के लिए शहाबुद्दीन निवासी चितबड़ागांव हाल मुकाम करहां व 5 अन्य लोंगो पर 16 लाख रुपए लेकर भी जमीन न देने और पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित का आरोप है कि करहां निवासी शहाबुद्दीन, सीमा, वसीमा, बाबर, नसीमा और अब्दुल कैस ने साल 2024 में करहां स्थित अपनी जमीन की बिक्री का सौदा 16 लाख में तय किया। जमीन खरीदने के लिए मैंने शहाबुद्दीन, सीमा, बाबर आदि के खाते में पैसा भेज दिया साथ ही शेष बची रकम का भी नगद भुगतान कर दिया।

इम्तेयाज खां का आरोप है कि पैसा पाने के बाद आरोपित जमीन बेचने में आनाकानी करने लगे। पीड़ित ने जमीन रजिस्ट्री न करने की दशा में अपने पैसों की मांग किया तो आरोपितों ने पैसा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई लेकिन मामला तय नहीं हो पाया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने पैसा और जमीन देने से साफ इनकार कर दिया। इसकी शिकायत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक से किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को उक्त छह आरोपितों के विरुद्ध केस पंजीकृत किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post