Top News

सुरहुरपुर में स्कूल चलो अभियान की निकाली गई रैली

सुरहुरपुर में स्कूल चलो अभियान की निकाली गई रैली

◆खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने दिखाई हरी झंडी

◆विद्यालय प्रांगण में मां के नाम किया गया पौधरोपण

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय और कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर के तत्वाधान में गुरुवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के छात्रों ने स्कूल परिसर से रैली निकाल कर सुरहुरपुर ग्राम पंचायत के विभिन्न बस्तियों में भ्रमण किया और परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के प्रति विभिन्न स्लोगन और नारों के साथ नामांकन से वंचित छात्रों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ओमप्रकाश तिवारी ने अध्यापकों संग मिलकर परिसर में पौधरोपण किया।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही सफलता की बुनियाद होती है। बुनियाद अगर मजबूत रहेगी तो जिंदगी में सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने छात्रों को परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए अपने नौनिहालों को कामयाब बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इसके पूर्व उन्होंने कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में 'मां के नाम' पौधरोपण किया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष शशिभूषण राय, प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय, सतीश कुमार मौर्य, राम सहाय यादव, सरोज यादव, आशा चौहान, रामा राम, लीलावती मौर्य, मेनका सिंह, सत्यवती पाठक सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post