Top News

मऊ के स्वदेश बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष

मऊ के स्वदेश बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष

करहां (मऊ) : मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक अंतर्गत भदीड़ गांव निवासी व ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स (GIMS) संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तकनीकी संवर्ग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही प्रोफेसर सुनील मिश्रा को महामंत्री घोषित किया है। स्वदेश के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पैतृक गांव सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल व्याप्त है और लोग बधाई देकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्वाचन अधिकारी दिलीप सरदेसाई ने अध्यक्ष व महामंत्री सहित कुल 52 पदाधिकारियों की घोषणा की। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर खुशी जताई गई। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पुनः निर्वाचित होने पर स्वदेश कुमार सिंह  ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठता और समर्पण पर विश्वास जताने के लिए मैं अपने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं तथा विश्वास दिलाता हूं कि मैं संपूर्ण निष्ठा व पूर्ण समर्पण के साथ संगठन के लिए दिन-रात एक करके काम करता रहूंगा। सहयोग व समर्थन के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार ज्ञापित करता हूं।

स्वदेश को बधाई देने वालों में देवकांत पांडेय, अनिल सिंह सिसोदिया, डाक्टर अंजनी तोमर, देवेश मिश्रा, प्रवीण कुमार राय, लालजी वर्मा, पूनम सरोज, राघवेंद्र प्रताप, आशीष चौधरी, इंद्रद्युम्न सिंह, सौरभ जायसवाल, रामप्रताप यादव, अभिषेक सिंह आदि प्रमुख रुप से शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post