अवैध असलहा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को उस समय एक अहम सफलता हाथ लगी जब रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरामदपुर रेलवे क्रासिंग के पास से अवैध असलहे व कारतूस सहित दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाही करते हुए उनको न्यायालय भेंज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक राम अवध मय हमराह उप निरीक्षक अरविंद यादव व आरक्षी अंशुमान शुक्ला, मंसाराम चौरसिया व निर्भय सिंह नामक अन्य हमराहियों के साथ रात्रिगस्त व देखभाल में लगे थे। तभी मुखबिर खास की सूचना पर बरामदपुर रेलवे क्रासिंग कस्बा मुहम्मदाबाद गोहना के पास चेकिंग के दौरान आरोपित हरिकेश सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी बेनीपार थाना मेंहनगर हाल पता सुरहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना को पकड़ लिया गया।
उसके कब्जे से एक अदद 315 बोर देशी तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उसी के साथ आरोपित सद्दाम पुत्र निसार निवासी बरामदपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना भी पुलिस की गिरफ्त में लिया गया, जिसके कब्जे से 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया।


Post a Comment