Top News

नगर पंचायत वलीदपुर में सरकारी अस्पताल हेतु डीएम से लगाई गुहार

नगर पंचायत वलीदपुर में सरकारी अस्पताल हेतु डीएम से लगाई गुहार

करहां (मऊ) : नगर पंचायत वलीदपुर में एक अदद सरकारी अस्पताल बनवाने को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित नगर पंचायत वासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है।

वलीदपुर नगर पंचायत व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि उन्होंने यहां अस्पताल की आवश्यकता के बारे में जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। दरअसल नगर पंचायत वलीदपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी एक गंभीर समस्या है। हमारे क्षेत्र में कोई भी सरकारी अस्पताल नही है और निजी अस्पताल बहुत महंगे है। जो हमारे नगर की गरीब जनता के पहुंच से बाहर हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 14 अक्टूबर 2019 को वलीदपुर नगर में गैस त्रासदी हुई थी जिससे 18 लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और 20 लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे। अगर यहां पर हास्पिटल होता तो उक्त गैस कांड में कुछ और लोगों की जान बच सकती थी। यहां पर हास्पिटल न होने की वजह से गर्भवती महिलाओं को 10 किमी. दूर किसी प्राईवेट हास्पिटल में जाना पड़ता है। कई बार गंभीर स्थिति में लोगो को रास्ते में ही अपनी जान गंवानी पड़ती है।

मनीष वर्मा सहित नगर पंचायत निवासी सुनील जायसवाल, आशीष वर्मा, चंदन, गोलू, अनिल, सूरज आदि ने डीएम को पत्रक प्रदान कर अनुरोध किया है कि नगर पंचायत वलीदपुर में एक सरकारी अस्पताल बनाने पर विचार किया जाय, ताकि नगर के लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post