अंधे मोड़ पर सड़क किनारे खेतों में उतरा ई-रिक्शा, बाल-बची सवारियां
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के करहां-जहानागंज मार्ग पर देवसीपुर-ओटनी गांव के अंधे मोड़ पर मंगलवार एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में उतर गया। शुक्र यह रहा कि उसमें बैठी तीन सवारियां बाल-बाल बच गईं। उन्हें बस मामूली चोटें आईं।
रास्ते में जा रहे राहगीर व ग्रामीणों के प्रयास से ट्रैक्टर बुलाकर ई-रिक्शा को खेत से बाहर निकाला गया। इसमें ई-रिक्शा का आगे का बोनट, साकर एवं रिंग टेढ़ा हो गया। चालक 32 वर्षीय कमालुद्दीन ने बताया कि आगे से अचानक एक गाड़ी आ जाने के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया।



Post a Comment