नाबालिग को भगाने व पाक्सो एक्ट के दो अभियुक्त गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भागने व बलात्कार करने से संबधित अलग-अलग मुकदमों के दो वांक्षित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया।
शुक्रवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पाक्सो एक्ट के अभियुक्त दीपक राजभर पुत्र कलपू राजभर निवासी इटौरा चौबेपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना को अतरारी पुल के पास से पकड़ लिया गया। वहीं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त चंद्रकेश यादव पुत्र रामचेत यादव निवासी नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा सहदेवगंज थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को चौकी सिकटिया से 500 मीटर आगे इटौरा चौबेपुर जीयनपुर-नदवासराय मार्ग के गोसायनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त दोनों को संबंधित मुकदमों में चालान करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास कुमार, आरक्षी अरविन्द यादव, पवन कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने पुलिस टीम को शाबासी दी है।

Post a Comment