जेसीबी की तय बिक्री में धोखाधड़ी का केस दर्ज
करहां (मऊ) : शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना के एक गांव निवासी व्यक्ति पर तय जेसीबी की तय सौदे अनुसार बिक्री न करने एवं पैसा वापस न करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित ने जेसीबी दिलाने या पैसा वापस कराने की गुहार लगाई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गाज़ीपुर जिले के शादियाबाद थानांतर्गत कटघरा गांव निवासी उमेश राजभर ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के शेखवलिया गांव निवासी अवधेश यादव पर जेसीबी बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बताया कि अप्रैल 2021 में जेसीबी की बिक्री 11 लाख में तय हुई। कई बार में खाते व नकदी सहित 09 लाख 15 हजार देने के बावजूद वह न तो अब जेसीबी दे रहे हैं और न ही पैसा वापस करना चाह रहे हैं। मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Post a Comment