गुरादरी पर उमड़ा आस्था का रेला, गुरुपूजन सहित भंडारे का हुआ आयोजन
करहाँ (मऊ) : गुरु शिष्य परंपरा के परंपरागत धाम मठ गुरादरी पर गुरुपूर्णिमा के दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से लेकर शाम तक आने वाले क्षेत्रीय व दूर-दराज के श्रद्धालुओं ने पवित्र पाताल गंगा सरोवर में पुण्य स्नान कर मठ में स्थित छः समाधियों का दर्शन किया। मठ के वर्तमान उत्तराधिकारी व महंथ भगवान दासजी महाराज मानस धुरंधर का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। साथ ही भक्तों ने मठ में चल रहे महाभण्डारे का लंगर छका।
हर वर्ष गुरु शिष्यों की इस सतनामी संत परंपरा वाले धाम पर शिष्यों का जमावड़ा लगता है। लोग परंपरा से यहाँ के पहले महंत व प्रसिद्ध संत बाबा घनश्याम दास का पूजन करते हैं। साथ ही पदारथ दास, प्रहलाद दास, महाबल दास, सत्यनारानायन दास व पूर्ववर्ती महंत व विद्वान संत जगन्नाथ दास की समाधियों पर मत्था टेकते हैं। मठ पर जुटे इस परंपरा के शिष्यों एवं गृहस्थों ने वर्तमान महंथ का गुरुपूजन किया।
मठ पर करहाँ बाजार के प्रख्यात फल व सब्जी व्यवसायी अनिल चौरसिया व दुर्गविजय चौरसिया ने सहयोगियों संग मिलकर भंडारे का आयोजन किया। जहाँ सुबह से लेकर शाम तक भक्तों ने हलुवा प्रसाद व भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर इंद्रदेव सिंह, विवेक सिंह, रामलाल, नागेन्द्र सिंह, सुभाषचंद्र वर्मा, शशिभूषण प्रताप सिंह, राणाप्रताप, मिथिलेश सिंह, अतुल कुमार सिंह, रीना सिंह, संदीप दास, दिवाकर सिंह, पंकज मद्धेशिया, आशीष चौरसिया, हरेंद्र मौर्य, प्रदीप चौरसिया, अंजनी सिंह, बबिता कुमारी, रीता सिंह, श्रीकान्त चौरसिया, प्रभात कुमार, अंकित राजपूत, संतोष राय सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष श्रद्धालुभक्त मौजूद रहे।





Post a Comment