Top News

रास्ते में रोककर की मारपीट, केस दर्ज



रास्ते में रोककर की मारपीट, केस दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना व रानीपुर थानांतर्गत दो जगह रास्ते मे जा रहे मजदूर व एक लड़की को कुछ लोंगों ने रोककर बेवजह गाली-गुप्ता देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़ितों ने विपक्षीगण के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

रानीपुर थाने के पिरुआ निवासी रामबचन ने धान की रोपाई कर घर आ रही अपनी पुत्री को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए 03 महिला सदस्यों पर मंगलवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 6 जुलाई शाम करीब 4 बजे की है जब संध्या धान की रोपाई कर घर आ रही थी। उसी समय अपने घर के सामने रास्ते पर रोककर गांव निवासिनी गीता पत्नी छेदी व उसकी दो पुत्रियों पूजा व वंदना ने मारपीट कर घायल कर दिया। 9 जुलाई को डीएम के आदेश पर रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराया गया।

दूसरी घटना के अंतर्गत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के नाज़ोपट्टी खैराबाद निवासी बुनकरों के यहां भीम धागा का काम करने वाले एक मजदूर को रास्ते मे रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए 06 लोंगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पीड़ित सत्येंद्र कुमार का आरोप है कि सोमवार को शाम 06 बजे वह जब खेत से लौट रहा था तो याकूब, सलमान व 04 अज्ञात लोंगो ने रोककर पूछा कि कहां से आ रहे हो। अफात अख्तर के घर से आने की बात बताते ही वे जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली-गुप्ता देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post