Top News

चिकित्सक ने पुत्र के 11वें जन्मदिन पर 11 टीवी मरीजों को लिया गोंद, बांटा पोषाहार

चिकित्सक ने पुत्र के 11वें जन्मदिन पर 11 टीवी मरीजों को लिया गोंद, बांटा पोषाहार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सक डाक्टर संतोष कुमार यादव ने बुधवार को अपने पुत्र शार्दुल यादव के 11वें जन्मदिन पर 11 टीवी मरीजों को गोंद लिया। इसके साथ ही सभी को खान-पान संबंधी उचित परामर्श देते हुए पोषाहार भेंट किया। गोंद लिए मरीजों ने मुख्य चिकित्सक को इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उपस्थित मरीजों ने बताया कि डाक्टर संतोष कुमार यादव हमेशा मरीजों का समुचित इलाज करने के साथ ही उन्हें पुष्टाहार और जरुरत की अनेक सामग्रियां उपलब्ध कराकर उनके सुख-दुख का ध्यान रखते हैं। इस दौरान चिकित्सक डाक्टर संतोष कुमार यादव ने कहा कि टीबी के मरीज प्रायः आर्थिक व शारीरिक रुप से दुर्बल होते हैं। चूंकि हम लोग भी सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं इसलिए ऐसे लोंगो के प्रति सेवा का भाव रखते हैं। 13 अगस्त को अपने पुत्र शार्दुल यादव के 11वें जन्मदिन पर प्रतिवर्ष आर्थिक रूप से कमजोर टीवी मरीजों को गोद लेने का सिलसिला जारी रखा है। बताया कि अब तक वे करीब 160 से अधिक टीवी मरीजों को गोद ले चुके हैं। उन्हें अपने निजी कोष से आवश्यक पुष्टाहार आदि सामान भी देते रहते हैं।

इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए आर्थिक व बीमारी के कारण शारिरिक रुप से कमजोर मरीजों शैलेश वलीदपुर, दसौती कुतुबपुर, प्रीति डंगौली, रीता अरैला, अरविंद इटौरा, शहनाज़ कुतुबपुर, अंकित भीरा, सुंदरी अरैला, जितेंद्र बरामदपुर, अभिषेक अहिरौली आदि को गोंद लेकर पुष्टाहार प्रदान किया। इस अवसर पर एसटीएस राना देवेंद्र सिंह, रीतेश कुमार राय, अबूबकर, मोनू भारती, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post