Top News

मुहम्मदाबाद गोहना में शान से लहराया तिरंगा

मुहम्मदाबाद गोहना में शान से लहराया तिरंगा

भाजपा नेत्री पूनम सरोज व प्रमुख रानू सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक परिसर से भाजपा नेत्री पूनम सरोज व ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह के  नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा ब्लाक मुख्यालय से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन तहसील गेट, सब्जी मंडी, कैलेंडर तिराहा, चुंगी के पास से मुख्य बाजार, विजय स्तंभ होते हुए शहीद चौराहे पर आई। यहां शहीद बलिदानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।

कार्यक्रम के संयोजक के निर्देशन में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा लेकर, नारा लगाते हुए डीजे की देशभक्ति धुनों पर चल रहे थे। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम, सैनिकों के सम्मान में भाजपा मैदान में आदि गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। इस बीच पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था भी देखी गयी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष करहां ओमकार सिंह मुन्ना, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, महामंत्री अंकित सरोज, राहुल सिंह, प्रांतीय परिषद सदस्य छोटू प्रसाद, रामशरन चौहान, श्याम चौबे, इंद्रपाल राम, शशांक त्रिपाठी उर्फ चंकी बाबा, सुनील सिंह आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post