Top News

12.4 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अधेड़ गिरफ्तार

12.4 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अधेड़ गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तमसा किनारे स्थित बरईपुर के के पास आबकारी निरीक्षक को उस समय एक अहम सफलता हाथ लगी, जब शुक्रवार को 12.4 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक 56 वर्षीय अधेड़ टीम के हत्थे चढ़ गया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से बरामद अवैध शराब को जब्त कर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया

आबकारी निरीक्षक बजरंगी हमराहियों संग अतरारी चुंगी पुल के पास संदिग्धों पर नजर रख रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरईपुर की तरफ झोला लेकर आ रहे एक अधेड़ व्यक्ति को बंधा रोड पर पकड़ लिया गया। जमा तलाशी के दौरान उसके पास से 200एमएल के पैक में 62 ट्रेटा पैक बंटी बबली कुल माप 12.4 लीटर बरामद की गई। नाम पता पूछने पर उसने अपनी पहचान मिठाई लाल ग्राम खैराबाद कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post