राम लक्ष्मण जानकी ठाकुर जी मंदिर ट्रस्ट टडियाव में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
करहां (मऊ) : राम लक्ष्मण जानकी ठाकुर जी मंदिर ट्रस्ट टडियाव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना, झूला झुलाना, और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
मंदिर के पुजारी अवधेश मिश्रा जी के द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न कराई गई। मध्यरात्रि को श्रीकृष्ण जन्म का उल्लास भजन और जयकारों के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी सतीश कुमार पांडेय ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भक्ति, आस्था और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी भक्तों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रसाद वितरण और भव्य झांकी प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें बाल गोपाल की लीलाओं को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विभूति प्रसाद पांडेय, वरुणेश पांडेय, पीयूष पांडेय, अभय पांडेय, प्रदीप पांडेय, शुभम पांडेय, गोलू सिंह, गोलू वर्मा क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु परिवार सहित शामिल हुए और आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया।


Post a Comment