Top News

23 गांवो की 29 पोखरियों की नीलामी हेतु जुटे ग्रामीण

23 गांवो की 29 पोखरियों की नीलामी हेतु जुटे ग्रामीण

•मछली पालन व सिघाड़ा उत्पादन हेतु गहमागहमी के बीच लगी बोलियां

•नीलामी प्रक्रिया में जमा कराई गई 25 प्रतिशत राशि

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सभागार में मछली पालन व सिंघाड़ा उत्पादन हेतु गुरुवार को 23 गांवों की 29 पोखरियों की नीलामी हेतु बोली लगाई गई। इसमें मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की 13 व रानीपुर ब्लाक की 16 पोखरियां शामिल रहीं। कुछ पोखरियों की नीलामी प्रक्रिया फिलहाल संपन्न नहीं हो पाई।

बता दें कि वित्तीय वर्ष  2025-26 के लिए मत्स्य पालन व सिंघाड़ा उत्पादन के लिए पोखरियों की नीलामी तहसील सभागार में हुई। कुतुबपुर, टेकई, राजापुर, बरहदपुर, देवसीपुर, कमालपुर पहाड़पुर, सौसरवां, गलिबपुर, चकजाफ़री, भतड़ी चकभतड़ी, समाउद्दीनपुर, रायपुर, बकरी, दौलसेपुर, बसारतपुर, कमथरी नूरपुर, सुल्तानीपुर, कोडर, कमालसेनपुर, जसड़ा, अलीनगर, भीखमपुर गांवो के ग्रामीण नीलामी प्रक्रिया में मौजूद रहे।

इस अवसर पर तहसीलदार अनीश सिंह, नायब तहसीलदार गौरव शाह, संदीप सिंह, निशांत सौरभ, सत्यपाल सिंह, प्रेमचंद, सोनू सिंह, बसंत कुमार, धर्मेंद्र सिंह, हिन्दराज कुमार, श्याम चौबे, राहुल सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post