Top News

एपीके फाईल भेज कर 8 लाख 5 हजार धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

एपीके फाईल भेज कर 8 लाख 5 हजार धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत भाँटीकला निवासी पीड़ित आलोक कुमार यादव पुत्र राजनाथ यादव द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यू.बी.आई. बैंक के केवाईसी अपडेट करने के नाम पर वाट्सएप पर एपीके फाईल भेज कर 8 लाख 5 हज़ार रूपयें की धोखाधड़ी की गयी है। इस सम्बंध में अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

उक्त प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ  इलामारन द्वारा थाना साइबर क्राइम मऊ पर मु0अ0सं0 12/24 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कराते हुए  अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर/साइबर के निर्देशन में उक्त अभियोग का शीघ्र विधिक निस्तारण करने हेतु थाना साइबर क्राइम को निर्देशित किया गया।

थाना साइबर क्राइम मऊ द्वारा तत्काल पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराये गये लेन-देन विवरण एवं अन्य प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित बैंक/नोडल से समन्वय स्थापित करते हुए विवरण प्राप्त किया गया। प्राप्त विवरण एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण करने पर उक्त प्रकरण में संलिप्त आरोपी की शिनाख्त की गयी। जिसके क्रम में  आज दिनाक 01.08.2025 को अभियुक्त प्रमोद कुमार बिन्द पुत्र नरेन्द्र कुमार बिन्द निवासी डिधवल थाना रानीगंज जनपद प्रतापगण उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मैं पिछलें काफी समय से अपने गांव व परिचित व्यक्तियों/जरूरतमंदों को पैसे का लालच देता था। विभिन्न बैंकों में उनके बैंक खातें खुलवाता था। जिनका प्रयोग धोखाधड़ी कर धनराशि मंगवाने में करता था। धोखाधड़ी कर बैंक खातों में डलवायी गयी धनराशि को एटीएम व अन्य माध्यमों से निकाल लेता था।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक आकाश सिंह, मु.आरक्षी शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया, आरक्षी शशिकान्त मणि त्रिपाठी, आरक्षी अर्वेन्द्र प्रताप मिश्रा, आरक्षी प्रदीप पटेल, आरक्षी अनुप यादव, आरक्षी प्रभात कुशवाहा, आरक्षी शरद मिश्रा आदि शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post