Top News

जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह बने कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री, हुआ स्वागत

जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह बने कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री, हुआ स्वागत

करहां (मऊ) : राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध और चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर रविवार को लखनऊ में एक प्रांतीय बैठक का आयोजन हुआ। इसमें करहां क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव निवासी चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ मऊ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व प्रदान कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इस खबर से जिले भर के राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।

प्रदेश की राजधानी स्थित वन विभाग के पंचवटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल दिया एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओं को शासन स्तर पर उठाने की जरुरत बताया। कहा कि अब हमें पूर्वांचल एवं पश्चिमांचल के कर्मचारियों के बीच संपर्क अभियान चलाना है और साथ ही कर्मचारियों के एक बड़े सम्मेलन की योजना बनानी है। इस कार्यक्रम में कर्मचारी सहायता समूह का भी उद्घाटन किया गया, जिसके माध्यम से आपातकाल परिस्थितियों में कर्मचारियों द्वारा किसी कर्मचारी के मृतक आश्रित के खाते में सीधे सहयोग राशि जमा की जाएगी। इससे उसके परिवार का कठिन समय में सहयोग किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश संरक्षक टी.एन. मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री रामदयाल यादव, मऊ से अवधेश सिंह सहित हरेंद्र यादव एवं विभिन्न भागों से आए कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post