Top News

जश्ने आजादी पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

 जश्ने आजादी पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला फरीदपुर में जश्ने आजादी पर एलीट स्टार्स क्लासेज कोचिंग सेंटर के संचालक व शिक्षक मुहम्मद दानिश खां उर्फ सोनू सर के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा फरीदपुर, जमालपुर, बाईपास, रोडवेज होते हुए शहीद चौराहे पर पहुंची। यहां शहीदों को माल्यार्पण कर नमन करते हुए पुनः वापस गयी।

यात्रा में अनेक समाजसेवी, शिक्षक व सैकड़ों बच्चों ने देशभक्ति नारा लगाते हुए चल रहे थे। एकता में शक्ति, शक्ति में विजय, वीरो की भूमि भारत भूमि, ना हिन्दू न मुसलमान, सबसे पहले हिंदुस्तान आदि नारे लगाए जा रहे थे। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में गोपाल चंद्र भारती ने देश के शहीदों व वीरों को याद किया। कहा कि हमे अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए सभ्य समाज का निर्माण करना है और देश को प्रगति के पथ पर ले जाना है।

बच्चों को पुरस्कार और आशीर्वाद भी प्रदान किया। हर वर्ष की भांति इस बार भी सलमान ख़ाँ और फैसल ख़ाँ की ओर से यात्रा के मध्य में मिष्ठान का वितरण किया गया, जिससे बच्चों और लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर सलमान खाँ, पंकज चौहान, अयान खाँ, फैसल खाँ, रेहान खाँ, साधना चौहान, शैलेश गौंड (गौंड मेडिकल स्टोर), गौतम गुप्ता (ऋद्ध केक पार्लर), एबादुल्लाह खान, अवनीश शर्मा, विनय प्रजापति, इंद्रावती देवी, साबिर ख़ाँ, शमीम खाँ, लवकुश सिंह, केदार चौहान, सफ़ीउल्लाह सिद्दीकी, संजय मद्धेशिया, कमर अली, अरविंद शर्मा सर, अख्तर अहमद, नौशाद अहमद और मोनू भारती (पत्रकार) समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post