Top News

सरल व शालीन व्यक्तित्व के धनी थे राजेंद्र प्रसाद सिंह : नागेंद्र सिंह

सरल व शालीन व्यक्तित्व के धनी थे राजेंद्र प्रसाद सिंह : नागेंद्र सिंह

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के सुप्रसिद्ध वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम पर बुधवार सायंकाल शमशाबाद के सम्मानित नागरिक सेवानिवृत्त अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद सिंह की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। सबने मिलकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मशांति हेतु प्रार्थना किया एवं रविवार को आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बयालिस बेरुआर बिरादरी के प्रतिनिधि व किसान नेता नागेंद्र सिंह ने राजेंद्र प्रसाद सिंह को क्षेत्र की आन, बान, शान व स्वाभिमान का प्रतीक बताया। कहा कि वह सरलता, सहजता, इमानदारी व कर्तव्यनिष्ठता के प्रतीक थे। अवधनाथ सिंह ने जमीदारी काल में सरकारी सर्विस को प्राथमिकता देने की उनके दूरदर्शी निर्णय की सराहना की। कहा कि उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने कहा कि उनके विराट व्यक्तित्व के हम सभी कायल हैं और उनके मार्गनिर्देशन में ही अपने जीवनकाल का निर्धारण किया है।

शोकसभा का संचालन बृजबिहारी सिंह व प्रस्ताव व धन्यवाद ज्ञापन शशिभूषण प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर सूर्यभान सिंह, जफरियार खां, सत्यनारायण सिंह, संतोष राय, दुर्गविजय सिंह, जहरुद्दीन खां, सुरेंद्र सिंह, सच्चिन्दानंद, छेदी सिंह, शब्बीर अहमद, प्रहलाद सिंह, जकरिया खां, बालेन्द्र भूषण, फखरुद्दीन खां, अजय कुमार, रामबक्श सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post