करहां में भाजपाजनों ने निकाली तिरंगा यात्रा
करहां (मऊ) : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश व वीर सैनिकों के सम्मान में सोमवार सायंकाल स्थानीय बाजार में भारतीय जनता पार्टी की करहां मंडल इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा झंडा लेकर विभिन्न कार्यकर्ता नारे लगाते हुए डीजे की देशभक्ति धुन पर शिव मंदिर से बाजार का भ्रमण करते हुए गद्दोपुर मील पर गये और पुनः वहां से वापस आये।
इस दौरान यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायन शर्मा ने कहा कि देश की आन, बान, शान व वीर सैनिकों के सम्मान में यह यात्रा निकाली गई। प्रत्येक देशवासी हमारी देश की तीनों सेनाओं के प्रति कृतज्ञ है। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज पूरा देश हर तरह का मतभेद भूलकर सैनिकों के पीछे खड़ा है। हमें अपने थल, जल और वायु सेना पर गर्व है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री व निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज व ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह सहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्रकांत तिवारी, सह संयोजक महामंत्री रितिक सिंह व अंकित सरोज, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, मुहम्मदाबाद मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, महामंत्री राहुल सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, इंद्रपाल राम, अविनाश सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व आम जनमानस उपस्थित रहे।




Post a Comment