Top News

पुलिया से टकराकर बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

पुलिया से टकराकर बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के करहां-जहानागंज मार्ग पर लग्गूपुर बाजार के आगे ब्रम्ह बाबा स्थान के पास रविवार रात 30 वर्षीय एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल को पहले करहां स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका इलाज आजमगढ़ स्थित एक निजी चिकित्सालय में किया जा रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानागंज बाजार से अपने घर ओटनी लौटते समय बाइक सवार सतीश यादव विपरीत दिशा से आ रही बाइक की लाइट से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुलिया से टकरा गया। टकराने से उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आ गई। स्थानीय लोंगो ने आनन-फानन में एम्बुलेंस से घायल को अस्पताल भेजवाया और परिजनों को सूचना दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post