करहां से मुहम्मदाबाद गोहना तक आई बाइक तिरंगा यात्रा
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश व वीर सैनिकों के सम्मान में ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को अपराह्न करहां बाजार से मुहम्मदाबाद गोहना तक बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा झंडा लेकर विभिन्न कार्यकर्ता नारे लगाते हुए डीजे की देशभक्ति धुन पर विभिन्न गांवों और बाजारों का भ्रमण करते हुए शहीद चौराहे पर आए। शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व जयघोष कर पुनः वापस गए।
इस दौरान यात्रा के नेतृत्वकर्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि देश की आन, बान, शान व वीर सैनिकों के सम्मान में यह यात्रा निकाली गई। प्रत्येक देशवासी हमारी देश की तीनों सेनाओं के प्रति कृतज्ञ है। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज पूरा देश हर तरह का मतभेद भूलकर सैनिकों के पीछे खड़ा है। हमें अपने थल, जल और वायु सेना पर गर्व है। उन्होंने यात्रा में शामिल विभिन्न युवा कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने पर बल दिया।



Post a Comment