Top News

करहां से मुहम्मदाबाद गोहना तक निकली बाइक तिरंगा यात्रा

करहां से मुहम्मदाबाद गोहना तक निकली बाइक तिरंगा यात्रा

करहां, मऊ। करहां बाजार से भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार अपराह्न एक विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शमशाबाद, दरौरा, गद्दोपुर, करहां, रसूलपुर, जमुई, टड़वा, सुरहुरपुर होते हुए मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के शहीद चौराहे पर पहुंची। वहां गगनभेदी जयघोष के बीच  शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुनः वापस आई।

सैकडों कार्यकर्ताओं के सर्च तिरंगा झंडा लेकर अखण्ड प्रताप सिंह नारा लगाते हुए डीजे की देशभक्ति धुनों पर चल रहे थे। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम, सैनिकों के सम्मान में भाजपा मैदान में आदि गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा देश व देश के वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई है। समस्त कार्यकर्ता कृतज्ञ भाव और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका धन्यवाद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post