Top News

कुत्ते ने युवक को हाथ एवं चेहरे पर काट किया घायल

कुत्ते ने युवक को हाथ एवं चेहरे पर काट किया घायल

करहां (मऊ) : आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आयेदिन इनकी वजह से लोग घायल हो रहे हैं। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कमालपुर पहाड़पुर गांव निवासी 21 वर्षीय युवक को दो माह पूर्व कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में जाकर एंटी रैबीज के चार इंजेक्शन लगवाए।

गांव निवासी राजकुमार राजभर अपने दरवाजे पर बिस्किट खा रहे थे। तभी एक कुत्ता पास आकर बिस्किट की तरफ लपकने लगा। उन्होंने प्रेम वश उसे भूखा समझकर बिस्किट खिलाना चाहा। तभी कुत्ते ने झपटकर उनके हाथ व चेहरे को निशाना बनाकर काट लिया। इससे उनका हाथ व चेहरा जख्मी हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post