Top News

जानलेवा बनी टूटी पुलिया की रेलिंग

जानलेवा बनी टूटी पुलिया की रेलिंग

करहाँ, मऊ। स्थानीय बाजार से भांटीकला जाने वाले मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास बहने वाले नाले पर बनी टूटी पुलिया की रेलिंग  खतरे की घंटी बनी हुई है। इसके कारण राहगीरों के नाले में गिरकर घायल होने एवं जान-माल के खतरे की आशंका बनी रहती है। यह खतरा अंधेरी रात में और अधिक बढ़ जाती है। क्षेत्रीय नागरिकों ने शीघ्रातिशीघ्र संबंधित विभाग से उक्त टूटी पुलिया की रेलिंग बनाने की अपील की है।

बता दें कि इस मार्ग से भांटीकला, भांटी खुर्द, चेरुईडीह, बंदीकला, सेमरी, अरैला, नोहरेपुर, भंवराजपुर, करपियां, टंडवा आदि गांवों के सैकड़ों राहगीर रोजाना करहां, मुहम्मदाबाद गोहना, शमशाबाद, दरौरा और चिरैयाकोट आते-जाते हैं। यह रास्ता पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से जुड़कर अनेक महत्वपूर्ण स्थानों तक जाने के लिये भी उपयोगी है। टूटी पुलिया की रेलिंग के पास दुकान करने वाले मुक्खू सरोज ने बताया कि अबतक दो लोग इसमें गिरकर बुरी तरह घायल हो चुके हैं। मुहम्मदाबाद गोहना निवासी एक व्यक्ति का पैर टूट गया जबकि भांटीकला निवासी एक युवक गंभीर चोट के कारण दोनों पैरों से दिव्यांग हो चुका है।

क्षेत्रवासी डॉक्टर आर.एन. यादव, रितिक सिंह, संतोष सिंह मिंटू, विजय कुमार खरवार, चंद्रकांत तिवारी, नीरज कश्यप, संजय सिंह, प्रदीप तिवारी, पीयूष सरोज, अनुराग यादव, अम्बुज जायसवाल आदि आसपास के ग्रामीणों ने टूटी पुलिया की रेलिंग के मरम्मत की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि इसका निर्माण शीघ्र न किया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post