करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक अंतर्गत भांटीकला गांव स्थित काली मंदिर पर क्षेत्र पंचायत द्वारा कराये गए इंटरलाकिंग कार्य व लगाए गए वाटर कूलर का सोमवार को ब्लाक प्रमुख रानू अजीत सिंह ने लोकार्पण किया। साथ ही मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्रवासियों के मंगल की कामना की। ग्राम प्रधान समेत सभी ग्रामवासियों ने इस कार्य हेतु उनका अभिनंदन किया गया।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी प्रथम प्राथमिकता है। सदैव ब्लाक क्षेत्र की जनता की मांगों पर विकास के नित नए कार्य किए गए और आगे भी किए जायेगे। इसी क्रम में मां काली मंदिर पर वाटर कूलर और मुख्य सड़क मार्ग पर इंटरलाकिंग कार्य कराया गया, जिसका शुभारंभ आज किया गया।






Post a Comment