Top News

बच्चों की अधिगम उपलब्धियों का किया गया आकलन

बच्चों की अधिगम उपलब्धियों का किया गया आकलन

करहां (मऊ) : विकासखंड बड़रांव के प्राथमिक विद्यालय नदवासराय में निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से कक्षा-1 की बच्चियों का आकलन किया गया। पर्यवेक्षणकर्ता एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने सक्षम पाए जाने पर बच्चियों को स्टेशनरी देकर प्रोत्साहित किया तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही कम्पोजिट विद्यालय सोनाडीह में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित चित्रकला गतिविधि में सहभागिता कर बच्चों की सृजनात्मकता की सराहना की गई। प्रधानाध्यापक रमेशचंद्र सिंह, सहायक अध्यापक रामनयन सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों की प्रशंसा की गई।

इसके बाद अमिला स्थित विकासखंड संसाधन केंद्र पर चल रहे पांच दिवसीय आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण के चौथे दिन के सत्र में सहभागिता की गई। प्रशिक्षण में ‘डियर’ और ‘कैच-अप’ अवधारणाओं पर शिक्षकों से संवाद किया गया। उन्होंने नियमित आकलन, शिक्षक सहयोग और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर जोर दिया



Post a Comment

Previous Post Next Post