Top News

मारपीट में घायल बुजुर्ग की हत्या में आरोपित महिला गिरफ्तार

मारपीट में घायल बुजुर्ग की हत्या में आरोपित महिला गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मालव पिटोखर गांव निवासिनी पिछले वर्ष जमीन के विवाद में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में आरोपित एक महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए महिला का चालान कर दिया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपित निरमा पत्नी जगजीवन को कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि उक्त गांव में विगत वर्ष 4 जुलाई को प्रातः 6 बजे जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी। मारपीट में घायल बुजुर्ग रामकुंवर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी लालती देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें कुछ लोंगो की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी जबकि उक्त महिला घटना के बाद से ही फरार चल रही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post