कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने किया रक्तदान
बलिया। कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, कार्यदायी संस्थाओं ने बलिया स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को रक्तदान किया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पकवाड़ा के अंतर्गत किया गया। इसके तहत 10 कार्यकर्ताओं ने जरुरतमंदों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान रूपी महादान किया।
इसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष सभी लोग उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग़रीब लोगों के लिए सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम लोगों ने रक्तदान शिविर गरीबों को असहायों को जरूरतमंदों को मुफ़्त में ब्लड मिल सके, इसके लिए हमारे संगठन के लोगों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। यह पूरे प्रदेश में कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
सभी सम्मानित संगठन के पदाधिकारियों की तरफ़ से सीएमओ का धन्यवाद दिया गया। इसमें संस्था के पूर्वांचल प्रभारी राहुल कुमार सिंह व विनोद शंकर वर्मा के सहयोग से कार्यक्रम को पूरा कराया गया। उपस्थित सदस्यों में श्यामबिहारी, सुमन, मुकेश कुमार सिंह, सुकेश कुमार भारती, राजू वर्मा , अशफाक खान आदि लोग थे।





Post a Comment