Top News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने का सुनहरा अवसर : रामाश्रय मौर्य

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने का सुनहरा अवसर : रामाश्रय मौर्य

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के करहां मंडल द्वारा देवसीपुर में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में संगठन की कार्ययोजना, मतदाता संपर्क व बूथ स्तर तक की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर देश व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी  नीतियों व योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगा। निचले स्तर से प्रयास करके पार्टी को मजबूत करना है। कहा कि दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने का सुनहरा अवसर है, जो हम सबको मिल-जुल कर करना है।

विशिष्ट अतिथि व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ब्लाक संयोजक छोटू प्रसाद ने बूथ प्रबंधन व स्थानीय स्तर पर सक्रियता बढाने का गुर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्राम पंचायतों तक पार्टी की विचारधारा व विकास योजनाओं को ले जाना ही सफलता की कुंजी है। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रत्येक गांव, वार्ड व बूथ में  संगठनात्मक कार्य पूरा करें।

कार्यक्रम का संचालन करहां भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करहां आशीष चौधरी, मंडल महामंत्री रितिक सिंह व अंकित सरोज, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, बालगोविंद यादव, वीरेंद्र राजभर, धनंजय सिंह, विजय प्रताप आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post