Top News

हैवेन गार्डेन स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान

हैवेन गार्डेन स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान

पुलिस ने छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता के उपाय बताए

करहां (मऊ) : हैवेन गार्डेन स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल प्रिया परिहार, महिला कांस्टेबल शालिनी मौर्य, हेड कांस्टेबल राजबहादुर सरोज और कांस्टेबल रोहित यादव मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों और शिक्षकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी, सोशल मीडिया पर हेर-फेर और अन्य साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के उपाय क्या हैं।

कार्यक्रम में छात्रों को यह भी निर्देश दिया गया कि यदि उन्हें किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का सामना करना पड़े, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें और संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post