Top News

श्री सतिराम आईटीआई में दीक्षांत समारोह, प्रतिभावान छात्र हुए सम्मानित

श्री सतिराम आईटीआई में दीक्षांत समारोह, प्रतिभावान छात्र हुए सम्मानित

करहां (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सरयां गांव स्थित श्री सतिराम निजी आईटीआई में सोमवार को दीक्षांत समारोह बड़े ही उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व अंकपत्र प्रदान किए गए। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में टॉप-10 छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अमित यादव ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और संस्थान का गौरव बढ़ाया। इनके साथ राजन राजभर, राम आशीष पाल, शिव कुमार चौहान, नागेंद्र चौहान, विवेक यादव, सिद्धार्थ गौतम, अमित चौरसिया, अखिलेश यादव, अभिनय पटेल और राहुल पाल को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामदरश यादव और विशिष्ट अतिथि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र मऊ के प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और तकनीकी शिक्षा के जरिए युवा समाज व देश की तरक्की में अहम योगदान दे सकते हैं।

समारोह में संस्थान परिवार के संस्थापक जयप्रकाश पाल, संरक्षक बब्बन यादव, संचालक सुनील कुमार यादव, प्रबंधक रामविजय पाल, प्रधानाचार्य मुनिलाल व प्रधान प्रतिनिधि गुलाम रसूल मौजूद रहे। जिले के अन्य निजी आईटीआई संस्थानों के प्रबंधक भी शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से परवीन कुमार राय, मोहम्मद सुगन, रामध्यान यादव, मोहम्मद फिरोज अहमद और अजय पाल शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post