Top News

महिला सुरक्षा व जागरुकता हेतु हुए विविध कार्यक्रम, एफआईआर दर्ज कराने का कराया अभ्यास

महिला सुरक्षा व जागरुकता हेतु हुए विविध कार्यक्रम, एफआईआर दर्ज कराने का कराया अभ्यास

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना व रानीपुर ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों एवं थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें परियोजना के निर्देशों के अनुपालन में सबसे पहले बच्चों को एफआईआर दर्ज करना सिखाया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनी, सभा व नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरुकता का संदेश दिया।

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पधारे पुलिस अधीक्षक के समक्ष कंपोजिट विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें क्षेत्राधिकार शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल कमलकांत वर्मा सहित विभिन्न महिला उपनिरिक्षिकाओं व आरक्षियों ने प्रतिभाग किया।

प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही बच्चों ने प्रदर्शनी लगाकर पोस्टर, माडल तथा नाटक संबंधी गतिविधियों से मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार गुप्ता, प्रवीण शहनाज बानो, शेषनाथ शशिकला आदि मौजूद रहे।

कंपोजिट विद्यालय टड़वा चौबेपुर एवं शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर में पहुंची महिला उपनिरिक्षिकाओं ने बच्चों को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का तरीका सिखाया। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति आगाह किया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का महत्व बताकर उसके उपयोग की सलाह दी।

कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में माता-पिता, शिक्षक एवं जरुरत पड़ने पर पुलिस की सहायता अवश्य लें। किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति को शुरु में ही अंकुश लगाने की कोशिश करें, ताकि आगे चलकर वह बड़ी घटना या दुर्घटना का कारण ना बने।

इस अवसर पर संजय कुमार तिवारी, शिवशंकर राम, विजय नारायण यादव, परमानंद मौर्य, चंदन सिंह, हरिलाल यादव, उपेंद्र प्रताप, संतोष सिंह, हरिहर, शगुफ्ता परवीन, शेषनाथ, सुनीता, शहनाज बानो सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post