Top News

देश की अनेक बधाओं को दूर करेगा एक राष्ट्र चुनाव : मुन्ना दूबे

देश की अनेक बधाओं को दूर करेगा एक राष्ट्र चुनाव : मुन्ना दूबे

•संत गणीनाथ राजकीय पीजी कालेज मुहम्मदाबाद गोहना में आयोजित हुई संगोष्ठी व हस्ताक्षर अभियान

•गणमान्य अतिथियों व कालेज प्राचार्य का किया गया सम्मान

करहां (मऊ) : एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना स्थित संत गणीनाथ राजकीय पीजी कालेज में शनिवार को संगोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उपस्थित वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व पर चर्चा की और उनके विचार सुने। सहमत होने पर इस अभियान के पोस्टर पर हस्ताक्षर कराया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और अभियान के जिला समन्वयक मुन्ना दूबे ने एक राष्ट्र एक चुनाव को देश की विकास में आने वाली बधाओ को समाप्त करने वाला बताया। कहा कि इससे कई तरह की परेशानियों और आर्थिक समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन में रहना और अपने माता-पिता व गुरु के विचारों का आदर करने का पाठ पढ़ाया।

कार्यक्रम में भाजपा गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। संचालन जिला सह संयोजक चंद्रकांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक सुधांशु सिंह, मंडल महामंत्री रितिक सिंह, प्राचार्य डाक्टर प्रहलाद राम, संस्कृत विभाग के प्रवक्ता डाक्टर चंद्रकांत शुक्ला आदि उपस्थित थे। संगोष्ठी के दौरान सभी गणमान्य आगत अतिथियों व स्टाफ का स्वागत अभिनंदन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post