विजय ने उकेरा प्राकृतिक चित्रण में पीएम मोदी का चेहरा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत घुटमा गांव निवासी कलाकार विजय गौतम ने एक अद्भुत कलाकृति का निर्माण किया है। उन्होंने प्राकृतिक दृश्यों की एक रचना में सूक्ष्म आंखों से देखने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा उकेर दिया है। उनकी इस कलाकृति की क्षेत्र में बहुत चर्चा है और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
बता दें कि विजय कुमार घुटमा गांव के एक बेहद साधारण परिवार के रहने वाले और आजीविका के लिए घरों में पेंटिंग का काम करते हैं। उनके अंदर का कालाकार प्रायः उन्हें कुछ न कुछ नया करने को प्रेरित करता है। वह अलग-अलग समय में संत रविदास की झांकी, पेंसिल की नोक पर बाबा साहब की मूर्ति और महाकुंभ प्रयागराज में वायरल शंकराचार्यो व महात्माओं की फ़ोटो बनाकर पहले भी प्रसिद्धि पा चुके हैं।
इस बार उन्होंने एक प्राकृतिक चित्रण में पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा उकेरा है। उनका कहना है कि मैं हमेशा कुछ न कुछ नया करने के प्रति सृजनशील व कार्यशील रहता हूँ। आगे इसकी औपचारिक ट्रेनिग भी लूंगा ताकि अधिक गुणवत्ता के साथ नई कलाकृतियां बना सकूं। सबके प्रोत्साहन से मुझे नित नया कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। इसके लिए मैं ईश्वर और उन सबके प्रति आभारी हूं।


Post a Comment